फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शिक्षक संघ के तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने विनय

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बीएलजे इंटर काॅलेज में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेत नारायण गुट की जिला कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चुनाव में पुरानी जिला टीम को ही सर्वसम्मति से तीसरा कार्यकाल सौंपा गया।
विज्ञापन

कार्यकारिणी में विनय कुमार सिंह तीसरी बार संगठन के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनके अलावा जिला मंत्री रविंद्र नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव, संगठन मंत्री अभिषेक सिंह, आय-व्यय निरीक्षक प्रशांत वर्मा, मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, मीडिया सह प्रभारी अनूप कुमार और सोशल मीडिया प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह को बनाया गया। आठ पुरुष जिला उपाध्यक्ष और दो महिला जिला उपाध्यक्ष भी बनाई गई हैं। आठ पुरुष संयुक्त मंत्री और दो महिला संयुक्त मंत्री निर्वाचित हुई हैं। संगठन को मजबूती देने के लिए क्षेत्रवार प्रभारियों का चुनाव किया गया है। इस दौरान हुई बैठक में वक्ताओं ने संगठन को मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया। अंत में जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें