फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मॉडल गांव में पीने के पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक मुख्यालय छानबे के चयनित मॉडल गांव विजयपुर में पेयजल ग्राम समूह योजना छलावा साबित हो रही है। दिन में मात्र एक बार ही सुबह 15 से 20 मिनट तक जलापूर्ति हो रही है। इससे जलापूर्ति के लिए कनेक्शन लेने वालों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने जल निगम के अधिकारियों का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए सुबह और शाम दोनों समय जलापूर्ति की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञात हो, विजयपुर की पहाड़ी पर 950 किलोलीटर क्षमता की पानी की टंकी में ब्लॉक मुख्यालय छानबे के सामने लगे 25 हार्स पावर के पंप के सहारे पानी भरा जाता है। यहां तीन कर्मचारी तैनात हैं। गांव में आठ सौ से अधिक ग्रामीणों ने पानी का कनेक्शन लिया है, लेकिन ग्रामीणों को आवश्यकता के अनुसार पानी नसीब नहीं हो पा रहा है।
पानी टंकी में रिसाव के साथ ही जगह-जगह पाइप लाइन क्षतिग्रस्त है। इससे अनावश्यक रूप से पानी इधर-उधर बह जा रहा है। ग्राम प्रधान शहीदा बानो, गुलाम रसूल, वकील शर्मा, शिव शर्मा, गुलाब विश्वकर्मा व श्याम बहादुर आदि ग्रामीणों ने बताया कि कई बार जल निगम के अधिकारियों से पानी टंकी का रिसाव बंद कराने व दिन में दो बार एक-एक घंटे तक जलापूर्ति की मांग की गई, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध मेें जल निगम के अवर अभियंता अरुण प्रभाकरन का कहना है कि मरम्मत के मद में पांच वर्ष से कोई बजट नहीं मिल रहा है। बजट उपलब्ध होने पर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें