फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को सीएससी से मिलेगी गैस सिलेंडर की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों को रसोई गैस के लिए एजेंसी जाने की जरूरत नहीं है। अब उन्हें सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) से गैस सिलेंडर की सुविधा मिलेगी। इसके लिए गैस एजेंसियां कामन सर्विस सेंटर के साथ बैठकर गैस रखरखाव की जानकारी दे रही हैं। विकासखंड के ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ताओं को गांव में कामन सर्विस सेंटर से गैस मिलेगी। यह योजना कामन सर्विस सेंटर से संचालित होगी। ऐसी सुविधा शुरू होने के बाद उन्हें रसोई गैस के लिए एजेंसी नहीं जाना पड़ेगा। इसके लिए वह जब चाहे अपने यहां के नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर से रसोई गैस की डिलीवरी प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि ग्रामीण इलाके में अभी इसकी शुरुआत नहीं हुई। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए योजना बनाई जा रही है। गैस एजेंसियों की लापरवाह के चलते ग्रामीण उपभोक्ताओं को सुविधाएं नहीं मिल रही है। बता दें कि गैस एजेंसी संचालकों को नए कनेक्शन के 20 रुपये और गैस सिलेंडर के लिए दो रुपये और सीएससी परिसर में डिलीवरी के लिए 10 रुपये अतिरिक्त सेवा शुल्क भुगतान करने होंगे। इस सुविधा के शुरू होने से गांव के उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें