फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉर्निंग रेड डालकर पकड़ें विद्युत चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत वितरण निगम के निदेशक वाणिज्य ओपी दीक्षित ने रविवार को अपेक्षित राजस्व की वसूली ना होने पर नाराजगी जताई और अफसरों से कहा कि वह सुबह के समय रेड डालें और विद्युत चोरी पकड़ें और विद्युत चोरों पर कठोर कार्रवाई करें। जिला पंचायत सभागार में रविवार को विद्युत अभियंताओं की बैठक में वाणिज्य निदेशक ने वसूली की समस्या की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी उपभोक्ताओं की सूची बनाई जाए। जिन्होंने कनेक्शन तो ले लिया है लेकिन आज तक एक बार भी बिल जमा नहीं किया। ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाकर वसूली की जाए। उन्होंने कहा कि अधिशासी अभियंता स्वयं अपनी देखरेख में इन अभियानों का संचालन करें और प्रतिदिन वसूली की समीक्षा करें। उन्होंने इस बात पर अप्रसन्नता जाहिर की कि वसूली का लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने जर्जर विद्युत तारों और तारों के ऊपर से गए पेड़ों की डालियों की कटाई की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार विभाग 24 घंटे विद्युत आपूर्ति कर रहा है। इसलिए लोकल फाल्ट या विभागीय लापरवाही से इसमें किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने पांच केवीए के ऊपर के विद्युत बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाने को कहा। इस मौके पर मुख्य अभियंता राजीव शर्मा, अधीक्षण अभियंता विनोद चंद पांडेय, विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता एके सिंह, विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार यादव व सभी एसडीओ तथा अवर अभियंता उपस्थित रहे। बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें