फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ग्रामीणों ने उठाए राशन कार्ड, शौचालय और आवास के मुद्दे

विज्ञापन
सिटी ब्लाक के अघवार ​स्थित पंचायत भवन पर ग्राम चौपाल के दौरान ग्रामीणों से वार्ता करते अ​धिकारी
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रत्येक विकास खंड के दो-दो ग्राम पंचायत में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में जिला स्तरीय अधिकारियों ने ग्रामीणों की फरियाद सुनी। चौपाल में ज्यादातर राशन कार्ड, आवास, जॉब कार्ड, शौचालय बनवाने की मांग के साथ ही जल निकासी आदि की शिकायतें मिलीं। 24 ग्राम पंचायतों में कुल 71 मामले आए, इसमें 70 मामलों के निस्तारण का अधिकारियों ने दावा किया। शेष एक मामले के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। सिटी, खंड विकास अधिकारी मुनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में परियोजना निदेशक धर्मजीत सिंह ने अघवार में ग्रामीणों की फरियाद सुनी। पीडी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सचिव निर्देशित किया। पंचायत भवन पर सौर ऊर्जा के लगे स्टाल का पीडी ने खुद उद्घाटन न कर महिला ग्राम प्रधान के हाथों फीता कटवाया। इसी तरह किरतार में जिला युवा कल्याण अधिकारी ने ग्रामीणों की फरियाद सुनी। गांव निवासी दयालु यादव ने बस्ती की तरफ जाने वाले मार्ग पर पुलिया निर्माण कराने की मांग की। कहा पुलिया के अभाव में ग्रामीण सहित स्कूली बच्चों को दो किमी घूमकर पहुंचना पड़ता है। कोन ब्लाक क्षेत्र के लखनपुर में ग्राम विकास अधिकारी पप्पू मोदनवाल की अध्यक्षता में जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी ने ग्रामीणों की फरियाद सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें