जमालपुर। क्षेत्र के हरदी-औरईया संपर्क मार्ग का निर्माण मानक के विपरीत कराए जाने पर रविवार को ग्रामीणों ने काम को रोक कर धरना-प्रदर्शन किया। लोक निर्माण विभाग की ओर से व्यापार विभाग निधि से करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क के लेपन का कार्य कराया जा रहा है।
संपर्क मार्ग का निर्माण ठीक ढंग से न कराए जाने से नाराज ग्रामीणों ने सुबह 11 बजे के बाद काम को न सिर्फ रोकवा दिया बल्कि सड़क पर हंगामा मचाने लगे। विभाग के ठेकेदार और अवर अभियंता पर ग्रामीणों ने हीलाहवाली का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने मार्ग का निर्माण मानक के हिसाब से कराए जाने की मांग किया। समाचार लिखे जाने तक काम रूका हुआ था। उधर ग्रामीणों ने सड़क के गुणवत्ता की जांच कराया कराए जाने की मांग की है। इस दौरान अमित कुमार, महेंद्र प्रसाद, विंदालाल, रामलाल, किशन, छोटू, रामनरेश, प्रशांत, अनीता, विजय, अजय सहित तमाम लोग मौजूद थे। इस संबंध में जेई दिलीप तिवारी ने बताया कि मशीन का झरना टूट जाने के कारण गिट्टी और तारकोल सही तरीके से मिक्स नहीं हो पा रहा था। झरने को ठीक कराकर संपर्क मार्ग का सही ढंग से निर्माण कराया जाएगा।