फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में फंसी नील गाय को ग्रामीणों ने निकाला बाहर, बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। गड्ढे में फंसी घायल नील गाय को बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने बाहर निकाला और वन विभाग को सौंप दिया।
विज्ञापन

पाली गांव में एक नील गाय पानी पीने के लिए गड्ढे में उतर गई लेकिन वहीं फंस गई। उधर से गुजर रहे कुछ राहगीरों की नजर पड़ी। जानकारी होने पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। मानवता का परिचय देते हुए ग्रामीणों ने राजकीय पशु अस्पताल हरगढ़ व वन विभाग को सूचना देते हुए नील गाय को किसी तरह से बाहर निकाला। डॉ. सुभाष सिंह व पशुधन प्रसार अधिकारी सेन सिंह ने टीम के साथ पहुंच कर नील गाय का इलाज किया। इलाज के बाद मौके पर टीम के साथ पहुंचे वन रक्षक अनादिनाथ तिवारी नील गाय को अपने कब्जे में लेकर जंगल में छुड़वा दिए। नील गाय को बचाने वालों में सुसंगम लाल तिवारी, पिंटू तिवारी, सुशील कुमार तिवारी, महेश कुमार तिवारी, आकाश तिवारी, राहुल तिवारी, गोलू तिवारी सहित गांव के तमाम लोगों शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें