फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जर्जर परमहंस आश्रम मार्ग के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
जर्जर मार्ग के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण।-सोशल मीडिया।
विज्ञापन
हलिया। बड़ौहा से परमहंस आश्रम जाने वाली मुख्य सड़क परसिया गांव के पास जर्जर हो गई है। जगह-जगह बड़े गड्ढे और कीचड़ होने से आवागमन प्रभावित है। आए दिन बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सड़क की दुर्दशा से नाराज ग्रामीण सोमवार को परसिया मार्ग पर पहुंचे और मरम्मत कराने की मांग के लिए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग दर्जनों गांवों को आश्रम और ब्लॉक मुख्यालय से जोड़ता है। सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों, मरीजों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। इस दौरान रामचंद्र मिश्रा, प्रभु नारायण, राम उजागिर, लालजी, दुर्गा और दिनेश मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें