फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले पर अवैध कब्जा व जल भराव के विरोध में उतरे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के बहादुरपुर परसबंधा गांव में वर्षो पुराने नाला पर मनबढ़ो की ओर से किए अवैध कब्जे व जल भराव के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने वृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। समय रहते समस्या का समाधान न होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में बहादुरपुर ,कमालपुर, दर्रा, बघेडा़ नई बस्ती, भोप्ती, कतिया, रामजीपुर व बरीजीवनपुर आदि गांवों का पानी राष्ट्रीय राज मार्ग-7 पुलिया से होकर परसबन्धा नाला में गिरता है। ग्रामीणो का कहना है कि वर्षो पुराने नाले की कुल चौडा़ई चालीस कडी़ है। परसबन्धा के पास मनबढ़ो की ओर से नाला को पाटकर पक्का निर्माण कर लिया गया है। जिससे बरसात का पानी अवरुद्ध हो गया है। बरसात का पानी बहादुरपुर ,कमालपुर, परसबन्धा गांव के सीवान व घरो में घुस गया है। पास ही न्यू ग्लोबल प्राइवेट आईटीआई प्रशिक्षण संस्थान में भी बरसाती पानी घुस गया है। विद्यालय भवन व गांव के दर्जनो घर लगातार जल भराव के चलते गिरने के कगार पर आ गए हैं। 21 जुलाई को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या से निजात दिलाए जाने का गुहार लगाया था, लेकिन आज तक समस्या का निराकरण नहीं हो पाया। इसके पूर्व ग्रामीणो के शिकायत पर एसडीएम चुनार ने कानूनगो व लेखपाल से मौका मुआयना कराया था। उस समय मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जेसीबी से नाला का खुदवाने का प्रयास किया लेकिन कुछ दूर खोदाई के बाद मनबढ़ो के बिरोध पर खोदाई का कार्य रोक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें