फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ग्रामीणों ने पानी के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। छानबे क्षेत्र के विंध्याचल केवटान में भूगर्भ जल स्तर नीचे जाने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। हैंडपंप और कुएं से पानी लेने में भी गांव में पानी की समस्या शुरू हो गई है। इससे नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को पानी टंकी के पास प्रदर्शन कर जल्द से जल्द जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञात हो, 5000 से अधिक आबादी वाले विंध्याचल केवटान में गर्मी शुरू होते ही पानी की समस्या पैदा हो जाती है। इस बार जाड़ा शुरू होने से पहले ही नवंबर माह में कुएं सूखने लगे हैं और हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बबलू यादव का कहना है कि हर घर जल योजना के तहत गांव में पानी टंकी तो बनाई गई है, लेकिन इसे जलापूर्ति अभी तक नहीं शुरू की गई है। कई बस्तियों में कनेक्शन भी नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की। प्रदर्शन विजय बिंद, मनोज बनवासी, पिंटू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें