फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हत्या के मामले में खुलासे के करीब पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में शनिवार की रात अंडा विक्रेता की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस ने कुछ लोगाें को पकड़ कर पूछताछ की है। आशंका जताई जा रही है कि आशनाई में हत्या की गई है। पुलिस जल्दी ही हत्या के मामले का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

जमुआ गांव निवासी राजा पटेल (30) पुत्र जगबीर पटेल गांव से बाजार जाकर ठेले पर अंडा बेचते थे। प्रतिदिन की तरह शनिवार को देर रात घर लौट रहे थे। रास्ते में अंधेरे का लाभ उठाकर बदमाशों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया और गला रेत कर हत्या कर दी। इस मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ने कई लोगों को उठा कर पूछताछ की है। पूछताछ में पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि इस मामले की छानबीन की जा रही है। जल्दी ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें