फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। ददरी संपर्क मार्ग से मटिहरा ग्राम पंचायत तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर सोमवार की शाम ग्राम प्रधान आयत्री प्रसाद यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मटिहरा हलिया गांव की सीमा पर हुए प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों का कहना था कि मटिहरा गांव जाने के लिए हलिया पहड़ी से पांच किलोमीटर पंगडंडी के रास्ते जाना पड़ता है। ददरी से बनी सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। ऐसे में सरकारी एंबुलेंस गांव में नहीं पहुंच पाता है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कराने की मांग की। प्रदर्शन में ग्राम प्रधान आयत्री प्रसाद यादव, रविकांत कोल, दुर्गा प्रसाद राय, उमेश सिंह गुर्जर, अवनीश कुमार अग्रहरि, प्रेम यादव, मोती लाल विश्वकर्मा, सूर्यमन कोल, श्याम नारायण अग्रहरि, चंद्र बली, बिंद्रा यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें