फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पानी के लिए ग्रामीणों ने किया ब्लॉक मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। स्थानीय विकास खंड के पहाड़ी बस्ती में पेयजल आपूर्ति के लिए लगाया गया टैंकर तीन दिन से बस्ती में नहीं पहुंच रहा है। इससे नाराज बस्ती के लोगों ने सोमवार को ब्लाॅक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की प्रदर्शन के बाद ब्लॉक प्रशासन की ओर से बस्ती में पेयजल आपूर्ति के लिए पानी का टैंकर भेजा गया, तब जाकर ग्रामीण का आक्रोश कम हुआ। राजगढ़ विकास खंड मुख्यालय से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित राजगढ़ ग्राम पंचायत के पहाड़ी बस्ती में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। एक माह पहले बस्ती के लोगों ने राजगढ़ ब्लाॅक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर टैंकर से जलापूर्ति की व्यवस्था कराने की मांग की थी। इसके बाद से टैंकर से बस्ती में पानी की आपूर्ति की जा रही थी। ग्रामीणों का आरोप है कि 50 घरों वाले बस्ती में मात्र एक टैंकर पानी उपलब्ध कराया जाता है। तीन दिन से बस्ती में एक भी टैंकर पानी नहीं भेजा गया है। इससे बस्ती के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए। इससे बस्ती के लोगों का धैर्य जवाब दे गया। नाराज लोगों ने सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद बस्ती में पानी का प्रबंध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें