सीखड़। चुनार के मेड़िया स्थित मिनी स्टेडियम में विंध्य क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित क्रिकेट लीग में पांचवें दिन सोमवार को रेहान स्पोर्टिंग क्लब और मेड़िया क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। इसमें रेहान स्पोर्टिंग क्लब ने मेड़िया की टीम को हराकर मैच जीत लिया।
रेहान स्पोर्टिंग क्लब ने टास जीतकर कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 305 रन बनाया। टीम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अनिल ने 103 और अरुण 66 रन बनाए। मेड़िया क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आदित्य पटेल ने 2 विकेट लिए। उधर, लक्ष्य का पीछा करते हुए मेड़िया क्रिकेट क्लब की टीम 27 ओवर में 114 रन पर आल आउट हो गई। टीम की तरफ से आयुष यादव ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। रेहान स्पोर्टिंग क्लब के उमेश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिया। अनिल को भारतीय स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी के कोच गौतम सिंह की ओर से मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।