फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कबड्डी शिविर में निखरी गांव की प्रतिभाएं

विज्ञापन
खिलाड़ियों को खेल किट वितरित कर उत्साहवर्धन करती पूर्व ब्लाक प्रमुख ज्योति त्रिपाठी।-सोशल मीडिय
विज्ञापन
चील्ह। ब्लॉक कोन के मदनपट्टी गांव में विंध्य डिफेंस फिजिकल एकेडमी और जिला कबड्डी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 15 दिवसीय कबड्डी प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख ज्योति त्रिपाठी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल किट बांटी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित ऐसे प्रशिक्षण शिविरों से छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास और अनुशासन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उम्मीद जताई कि शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ी भविष्य में जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम संरक्षक संतोष कुमार यादव की देखरेख में हुआ। जिला कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव हुब लाल बिंद, विजय कुमार यादव (फौजी) और जय प्रकाश यादव (फौजी) ने युवाओं को अनुशासन और देशसेवा के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सत्यदेव यादव, शिवराम बिंद, अंशुमान यादव, अमरेश सोनकर समेत खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें