फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक रोजगार सेवक संघ के सदस्यों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री संबोधित छह सूत्रीय मांग पत्र बीडीओ के अनुपस्थिति में उर्दू बाबू को सौंपा। पत्रक के माध्यम से मनरेगा में कार्यरत ग्राम पंचायत स्तर से लेकर ब्लाक एवं जिले स्तर तक तैनात संविदा कर्मियों को हिमाचल प्रदेश एवं राजस्थान राज्य की तर्ज पर पद सृजित कर समायोजन करने की मांग की।
विज्ञापन

रोजगार सेवकों ने उच्चतम न्यायालय के निर्देश का हलावा देते हुए समान कार्य समान वेतन देने की मांग की। ज्ञापन में मनरेगा योजना में सेवा प्रदाता द्वारा कर्मियों की नियुक्ति को प्रतिबंधित किया जाने, ग्राम पंचायत स्तर पर मेट की वर्तमान तैनाती निरस्त करके नियमानुसार ग्राम पंचायत को मेट के चयन का अधिकार दिया जाए, एचआर पालिसी एवं तबादला नीति निर्धारित किया जाए एवं समस्त मनरेगा कर्मियों को ईपीएस ईएस आईसीसी एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिया जाए। इस दौरान रमेश सिंह, सुनील मिश्रा, रोहित गिरी, राजाराम, सतीश, दिनेश व अमित सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें