मिर्जापुर। बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व विजयादशमी पर जनपद के ग्रामीण अंचलों में मां दुर्गा पूजनोत्सव, रामलीला मंचन व जगह-जगह मेले की धूम रही। रामलीला मंचन में श्रीराम-रावण युद्घ के दौरान प्रभु श्रीरामचंद्र जी द्वारा रावण का वध करने के बाद जयकारे से पूरा इलाका गुंजायमान हो रहा था।
छानबे संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के बिहसड़ा बाजार, कटरा सर्रोई, चेहरा, पाली, जोपा, मवैया, गौरा, श्रीनिवासधाम, गोगांव सहित कई अन्य गांवों में विजयादशमी मेले की धूम रही। ड्रमंडगंज संवाददाता के अनुसार पुलिस चौकी परिसर में श्रीराम-रावण युद्घ के दौरान दस फीट के रावण का वध होते ही श्रीराम के जयकारे से इलाका गुंजायमान हो रहा था।
विंध्याचल, चुनार में लगे विजयादशमी मेले में भक्तों का रेला उमड़ा। मड़िहान , लालगंज और अदलहाट में विजयादशमी मेले की धूम रही।