फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय आैर कई घरों में दौड़ा हाईवोल्टेज करंट

Wed, 04 Nov 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लालगंज क्षेत्र के कुहकी गांव में मंगलवार सुबह प्राथमिक विद्यालय समेत गांव के कई घरों में हाईवोल्टेज करंट दौड़ने से 10 छात्रों समेत 12 लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

 पावर हाउस से बिजली कटवा कर सभी को पहले दीपनगर के निजी नर्सिंग होम में फिर सीएचसी मड़िहान भेजा गया। हालत गंभीर होने पर चार बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएचसी पर जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे डीएम ने लोगों को शांत कराया। विद्यालय के अध्यापक ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

उधर, गांव में हाईवोल्टेज करंट दौड़ने से लाखों के उपकरण जलकर राख हो गए और एक महिला भी झुलस गई।
 
प्राथमिक विद्यालय कुहकी के बच्चे सुबह शिक्षकों के न आने से परिसर में खेल रहे थे। कुछ बच्चे स्कूल के लोहे के गेट से चिपक कर खड़े थे। तभी विद्यालय समेत पूरे गांव में हाई वोल्टेज करंट दौड़न लगा।

इससे गेट से चिपक कर खड़े बच्चे झुलसने लगे। यह देख उन्हें बचाने गए अन्य बच्चे भी करंट की चपेट में आ गए। शिक्षामित्र सभ्या सिंह उन्हें बचाने पहुंची तो वह भी झुलस गईं।

बच्चों का शोर सुनकर पहुंचे भाईलाल कोल ने तत्काल स्कूल का केबल नोच कर लाइन काट दी। इसके बाद पावर हाउस पर फोन कर बिजली कटवाई। ग्रामीण सभी को दीपनगर स्थित एक निजी चिकित्सालय में ले गए।

वहां से उन्हें सीएचसी मड़िहान भेजा गया। झुलसे बच्चों में रोशन, विवेक, बेला,  रिंकी, अनीष, शुभम सभी (कक्षा एक के छात्र), राहुल, काजल, राहुल, चंदन (सभी कक्षा दो) के छात्र शामिल हैं।

 इनमें हालत गंभीर होने पर प्रियांशु, ज्योति, शिवेश, रोशन को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उधर, करंट से गांव में लाखों रुपये के विद्युत उपकरण जलकर राख हो गए।
विज्ञापन


चार्जर लगा रही सुशीला देवी (32) पत्नी हर्ष नारायण भी झुलस गई। उधर, विद्युत  उपकेंद्र दीपनगर के जेई अनिल कुमार ने कहा कि कुछ लोगों ने  ट्रांसफार्मर से छेड़खानी की है जिससे 11 हजार वोल्ट की लाइन दौड़ गई और यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें