फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विधान स्पोर्टिंग क्लब ने अंडरहैंड डे-नाइट क्रिकेेट टूर्नामेंट का जीता खिताब

विज्ञापन
अंडरहैंड डे-नाइट क्रिक्रेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच जीतने के बाद विजयी मुद्रा में विधान स्पोर्टि
विज्ञापन
कछवां। हनुमत स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित छह दिवसीय अंडरहैंड डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को समाप्त हो गया। श्रीहनुमत बालिका इंटर कॉलेज के मैदान में अंडरहैंड डे-नाइट क्रिक्रेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला विधान स्पोर्टिंग क्लब मिर्जामुराद व पासी योद्धा कनकसराय के बीच आठ-आठ ओवरों का मैच खेला गया।
विज्ञापन

पासी योद्धा की टीम ने टाॅस जीतकर पहले मैदान में उतरने का फैसला लिया। विधान स्पोर्टिंग क्लब ने बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 94 रनों का लक्ष्य रखा। जबाब में खेलने उतरी पासी योद्धा की टीम ने सात ओवर में 35 रनों पर सिमट गई।
विधान स्पोर्टिंग क्लब ने 59 रन से जीत हासिल कर अंडरहैंड डे-नाइट क्रिक्रेट टूर्नामेंट में जीत अपने नाम किया।
विजेता टीम को दस हजार रुपए व उपविजेता को पांच हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं, छह दिनों में भदोही, वाराणसी, मिर्जापुर, सिंधोरा सहित 64 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

हनुमत स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष आर्यन सिंह ने बताया कि खेल हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। खेल के प्रति जागरूक करने के लिए लघु रुप में आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें