फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशिया का मंचन देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

Sat, 26 Mar 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर
विज्ञापन
विदेशिया का मंचन देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
विज्ञापन
नगर के शहर कोतवाली के पीछे गुदरी मुहल्ले एवं दुर्गा देवी मुहल्ले में चल रहे चार दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत गुरुवार की रात मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों ने अपनी उम्दा प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। नाटकों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए
विज्ञापन

नगर के शहर कोतवाली के पीछे गुदरी मुहल्ले में प्रेम क्लब के तत्वावधान में चल रहे रंगायन कार्यक्रम के दूसरे दिन विदेशिया नाटक का भावपूर्ण मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने गांव में फैली कुरीतियां व ठाकुर द्वरा गरीब ग्रामीणों के उपर किए जा रहे उत्पीड़न तथा सामाजिक न्याय को दर्शाया गया। कलाकारों ने अपने जोरदान मंचन से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। नाटक मंचन के बीच-बीच में कलाकारों ने अपना मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर चार चांद लगा दिया।

प्रेम क्लब के प्रबंधक त्रिभुवन नाथ मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम के अंतिम दिन 26 मार्च को युवा कलाकारों द्वारा महान धार्मिक कथा रूद्रावतार का भावपूर्ण मंचन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान राकेश कसेरा, पप्पू, राजेंद्र कुमार, राजेश, हरिओम, रोहित, सचित, धीरज, शुभम, बजरंगी, भोला, कृष्ण मुरारी, सीताराम, राजेश, बालीजी, पुरुषोत्तम आदि कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। उधर नवदुर्गा क्लब के तत्वावधान में दुर्गा देवी मुहल्ले में चल रहे कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने अपने भावपूर्ण नाटकों के मंचन से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें