फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: साइकिल चोरी करते स्कूली छात्र का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के तिवारानी टोला स्थित एक स्कूल के छात्र का साइकिल चोरी करते फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गया। रेकी करने के बाद साइकिल चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

वीडियो में दिख रहा है कि गली से होकर दो स्कूली बच्चे जा रहे हैं। दीवार से सटी साइकिल खड़ी है। दोनों बात करते आगे जाते हैं। इसके बाद एक बालक वापस आता है और साइकिल लेकर चला जाता है। शहर कोतवाल बाल मुकुंद मिश्रा ने बताया कि चोरी के मामले का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसकी जांच की जा रही है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें