राजगढ़। क्षेत्र में संचालित निजी अस्पतालों के संचालक मरीजों का शोषण कर रहे हैं। एक पीड़ित मरीज के तीमारदार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें तीमारदार क्षेत्र के एक अस्पताल संचालक पर गंभीर आरोप लगा रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति बता रहा है कि उसकी पत्नी गर्भवती थी। उसकी डिलीवरी के लिए ददरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सक ने ऑपरेशन व इलाज के एवज में कुल 44 हजार रुपये का खर्च बताया। आरोप है कि मरीज को डिस्चार्ज करने पर चिकित्सक 60 हजार रुपये मांगने लगा। मरीज के तीमारदार ने आपत्ति जताई, तो निजी अस्पताल संचालक ने रुपये वसूल करने के लिए दबाव बनाया। इस पर उसने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया।