फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: डीएम को आमंत्रित करने आई डब्ल्यूआईआई की महिला से अभद्रता का वीडियो वायरल, हो रही जांच

Tue, 20 May 2025 05:09 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

विंध्याचल के अटल चौक के समीप डीएम को आमंत्रित करने आई महिला के अभद्रता का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। स्थानीय विधायक के साथ प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गई है। मामले पर जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
वायरल वीडियो में दिख् रहे लोग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया देहरादून से आई महिला व उसके चालक के साथ विंध्याचल में अभद्रता के साथ मारपीट की गई। कट्टा निकालकर धमकी देने का आरोप लगाया है।  आरोप एक नामचीन तीर्थ पुरोहित राज मिश्रा पर लगाया गया है। मारपीट का वीडियो और विधायक से महिला की शिकायत का ऑडियो वायरल हो रहा है। महिला ने डीएम और एसएसपी से मिलकर शिकायत की बात कही है।

विज्ञापन


मिर्जापुर में 29 मई को नाविकों के लिए होने वाले प्रशिक्षण में डीएम को आमंत्रित करने के लिए वाइल्डलाइन इंस्टूट्यूट ऑफ इंडिया देहरादून से एक महिला मिर्जापुर आई हुई है। उसका आरोप है कि जब उसका चालक अटल चौक के समीप वाहन में तेल डलाकर बाहर निकल रहा था तभी एक गाड़ी ने ओवरटेक कर उसके वाहन को रोक दिया।

वाहन में से तीर्थ पुरोहित राज मिश्रा निकले और महिला के वाहन पर जोर जोर से हाथ मारना शुरू किया। जब चालक बाहर निकला तो उसने चालक पर हमला कर दिया और बुरी तरह पीटने लगा। महिला ने कहा कि जब वे बीच बचाव के दौरान उनसे भी गाली गलौच और मारपीट की। आरोप है कि वह शराब पिए हुए था और कट्टा निकालकर धमकी देने लगा।
विज्ञापन


खुद को विधायक का बेटा और सपा का नेता बता रहा था। महिला डरी हुई थी। उसने कहा कि वह डीएम और एसएसपी से मिलकर इस मामले की शिकायत करेंगी। उसने वापस अपने जिले में जाकर मुकदमा दर्ज कराने की बात भी कही।  29 मई को नाविक प्रशिक्षण है। वर्कशाप करा रहे हैं।  उसी के लिए आई हैं। कई लोगों में वीडियो ट्वीट भी किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें