थाना क्षेत्र के लहुरियादह बॉर्डर पर वनक्षेत्राधिकारी द्वारा युवक की पिटाई और रिवाल्वर निकालकर धमकी दिए जाने के वायरल वीडियो मामले में थाने में तहरीर देने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। सत्यदेव प्रसाद द्विवेदी का आरोप है कि वनक्षेत्राधिकारी ड्रमंडगंज द्वारा प्राइवेट आदमियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थल लहुरियादह भैरोबाबा पर आने वाले खनन बालू गिट्टी आदि की गाडिय़ों से वसूली करते हुए मौके पर मौजूद थे। अवैध वसूली का वीडियो बनाने पर आक्रोशित रेंजर गाली देते हुए मारपीट करने लगा। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न किए जाने के बाद शुक्रवार को पीड़ित ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।