अहरौरा पुलिस ने शुक्रवार को चकिया तिराहे के पास से चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। बिहार के भभुआ जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के दतौली निवासी रामलखन प्रजापति पुत्र यदुनन्दन प्रजापति ने 24 अक्तूबर को अहरौरा थाने में बाइक चोरी होने की तहरीर दिया। पुलिस ने शुक्रवार की सुबह चकिया तिराहे के पास रामजनम पुत्र स्व. रामधनी निवासी ढेबरा थाना जमालपुर को चोरी के बाइक के साथ गिरफ्तार किया।