फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सीएम से मिलीं कुलपति ने विवि के शैक्षिक उन्नयन पर की चर्चा

विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलती केएनयू की कुलपति प्रो. उमा श्रीवास्तव। स्रोत स्वयं - फोटो : File Photo
विज्ञापन
-सीएम ने विश्वविद्यालय के विकास में हर संभव मदद का दिलाया भरोसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। काशी नरेश विश्वविद्यालय, संत रविदास नगर (भदोही) की कुलपति प्रो. उमा श्रीवास्तव ने गोरखपुर स्थित श्री गोरखनाथ मंदिर (गोरक्षपीठ) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने सीएम से विश्वविद्यालय के के विकास एवं शैक्षणिक उन्नयन पर चर्चा की।
विज्ञापन

कुलपति ने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय की वर्तमान शैक्षणिक गतिविधियों, विकास की प्राथमिकताओं और योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही विश्वविद्यालय के सर्वांगीण विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता के उन्नयन, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नवीन संभावनाओं के सृजन पर चर्चा की। बताया कि विवि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध, नवाचार एवं कौशल विकास को प्रोत्साहित करते हुए जनपद सहित आसपास के क्षेत्रों के शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास में प्रभावी योगदान देने के लिए प्रयासरत है। सीएम ने विश्वविद्यालय के उज्ज्वल भविष्य एवं विकास की भावी रूपरेखा के महत्वपूर्ण सुझाव देने के साथ हर स्तर पर सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें