मिर्जापुर। घंटाघर में घंटों से बिजली कटने पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। विहिप के नेता रामचंद्र शुक्ल के नेतृत्व में धरना- प्रदर्शन जारी है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जानकारी होने के बाद भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई। संगमोहाल से शुरू हुई शोभायात्रा जब घंटाघर पहुंची तो वहां पर अंधेरा छाया हुआ था। चलने में परेशानी होने लगी तो कार्यकर्ता भड़क गए और वहीं धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस उनको समझाने में लगी रही लेकिन प्रदर्शन जारी रहा। बिजली विभाग मुर्दाबाद के नारे लगते रहे। इस अवसर पर नितिन विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।