विश्व हिंदू परिषद की ओर से नगर के लालडिग्गी स्थित लायंस स्कूल के बिड़ला प्रेक्षागृह में गुरुवार को धर्म रक्षा निधि अर्पण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं मुख्य वक्ता अंबरीष जी ने प्रभु श्रीराम व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
उन्होंने कहा कि धर्म, संस्कृति, वेद के प्रचार-प्रसार के लिए वेद विद्यालय की स्थापना भारत के सुदूर व दुर्गम आदिवासी क्षेत्रों में 56 हजार एकल विद्यालय के माध्यम से स्थानीय लोगों को प्रशिक्षित कर बेहतर जीवन देने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि वंदे मातरम् मंत्र से हमें आजाती मिली तो जय श्रीराम मंत्र से हमें सांस्कृतिक आजादी भी मिलेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्ञानचंद्र अग्रवाल व संचालन विभाग मंत्री महेश तिवारी ने किया। इस दौरान प्रांत मंत्री विमल, जिलाध्यक्ष रामचंद्र शुक्ल, विद्या भूषण दूबे, मनोज दमकल, विनय, रतन अग्रहरि, कृष्ण सिंह पटेल, जग्गनाथ केशरवानी, सारंगधर शुक्ल, पुष्पराज दूबे, सुशील मुसद्दी, रूप नारायण अग्रहरि, अतुल सिन्हा, उमेश पप्पन, राजीव यादव, गोपाल केशरवानी, राहुल बरनवाल, रवि यादव, महेंद्र जायसवाल, राजपति ओझा, माया पांडेय, सुनीता सोनी उमा बरनवाल, अरविंद सिंह, पंकज टंडन, धीरेंद्र बहादुर सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।