जुलूस में विहिप के जिला मंत्री मनोज दमकल के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताआें ने हिस्सा लिया। बीएलजे ग्राउंड से निकाला गया बाइक जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए घंटाघर मैदान पर समाप्त हुआ।
कार्यकर्ताओं ने लोगों से हिंदू सम्मेलन में आने की अपील की। विहिप के जिला मंत्री ने बताया कि हिंदू सम्मेलन में जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती, विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
जुलूस में जिला मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय, सतीश यादव, पंकज टंडन, राजीव यादव, अतुल सिन्हा, विशाल श्रीवास्तव आदि रहे।