क्षेत्र के बैकुंठपुर स्थित वेंकटेश्वर महादेव मंदिर के दिन बहुरेंगे। चुनार विधायक अनुराग सिंह की पहल पर पर्यटन विभाग वेंकटेश्वर महादेव मंदिर का सौंदर्यीकरण कराएगा। इसके लिए लगभग 3.3 करोड़ रुपये बजट की स्वीकृत मिल चुकी है।
विधायक अनुराग सिंह ने बताया कि चुनार क्षेत्र के आठ पौराणिक, धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए पत्र लिखा गया था। इसमें एक की स्वीकृति के साथ धन का आवंटन हो गया है। बाकी बचे हुए स्थलों के विकास लिए भी प्रयास जारी है।