मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को पिछड़ी जाति शादी अनुदान योजना के जनपद स्तरीय अनुश्रवण एवं शादी अनुदान समिति की बैठक हुई। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि पिछड़ी जाति शादी अनुदान में 925 लोगों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसके सापेक्ष 92 60000 रुपए प्राप्त हुआ है। जिससे 463 लाभार्थियों को लाभान्वित कराया जाएगा।
18 जुलाई तक कुल 541 आवेदन पत्र ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं। इसके सापेक्ष खंड विकास अधिकारी और उप जिलाधिकारी स्तर से 193 आवेदन अग्रसारित किए गए हैं। 15 निरस्त किए गए हैं। 333 आवेदन कार्रवाई के लिए लंबित है। मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी और उप जिलाधिकारी से कहा कि लंबित 333 आवेदन को एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। बैठक में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अजय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम विलास यादव आदि रहे।