फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर तक पहुंच रहे वाहनों पर लगेगा अंकुश.

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल्र। विंध्य कॉरिडोर के दृष्टिगत मां विंध्यवासिनी मंदिर की सुरक्षा और भी मजबूत करने की आवश्यकता है। उक्त बातें शनिवार को सपरिवार मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने आए अपर पुलिस महानिदेशक बृजभूषण शर्मा ने दर्शनोपरांत पत्रकारों से बातचीत में कही। एडीजी बताया कि मंदिर सुरक्षा को लेकर हम लोगों ने काफी असरदार सुरक्षा प्लान बना रखे हैं। मंदिर सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस की तैनाती रहेगी। मंदिर तक धड़ल्ले से पहुंच रहे वाहनों पर पूछे जाने पर उन्होने कहा इस मुद्दे पर जनपद के अधिकारियों से बात कर मंदिर तक पहुंच रहे वाहनों पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे। दर्शनपूजन के पश्चात वे सपरिवार शिवपुर स्थित बिड़ला सिद्धपीठ के लिए प्रस्थान कर गए। जहां अपर उन्होने डीआईजी व पुलिस अधीक्षक के साथ सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में चर्चा की। दर्शन पूजन के समय पुलिस अधीक्षक अजयकुमार सिंह , क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय,प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें