फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के रैकरा बेलाही गांव में रविवार को सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव निवासी राजकुमार (35) पुत्र राम नंदन रविवार की दोपहर दो बजे घर में खूंटी पर लटके झोले से कागजात निकाल रहा था। तभी झोले में पहले से ही बैठे सर्प ने हाथ में उसे डस लिया। हाथ से खून देख राजकुमार ने परिजनों को बताया और अचेत हो गया। अचेतावस्था में परिजन इलाज के लिए मड़िहान सीएचसी ले गए। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । घटना की जानकारी होने पर पहुंचे चौकी प्रभारी पटेहरा रामनिवास मौर्य ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें