फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मवेशियाें से भरा वाहन पलटा, तस्कर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। क्षेत्र के धनसीरिया के पास बुधवार को भोर में चार बजे मवेशियों से भरा वाहन पलट गया। हादसे के बाद तस्कर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सात मवेशियों को मुक्त कराकर पशु आश्रय केंद्र में भेज दिया।
विज्ञापन

सोनभद्र जनपद के घोरावल थाना क्षेत्र से पशु तस्कर वाहन में मवेशियों को लादकर राजगढ़ होते हुए मधुपुर के रास्ते बिहार जा रहे थे। राजगढ़ थाना क्षेत्र के धनसीरिया गांव के पास मोड़ पर पशुओं से भरा वाहन तेज गति होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया।
इसके बाद वाहन छोड़कर तस्कर भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मवेशियों को मुक्त कराकर पशु आश्रय केंद्र भेजा। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि वाहन मालिक के खिलाफ पशु तस्करी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें