मिर्जापुर। यातायात नियमों के उल्लंघन से संबंधित लंबित चालानों के निस्तारण के लिए 28 नवंबर को जनपद न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित इस लोक अदालत में वाहन चालानों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि विशेष लोक अदालत सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। इसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को अपने लंबित चालानों के निस्तारण का अवसर मिलेगा। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की है कि जिनके वाहनों का चालान लंबित है, वे निर्धारित समय पर जनपद न्यायालय पहुंचकर उसका निस्तारण कराएं। अधिक से अधिक लोगों से लोक अदालत में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की गई है।