फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रोका सांसद व प्रभारी मंत्री का वाहन

विज्ञापन
सांसद की गाड़ी रोके ग्रामीण लोग। - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
जिगना । विकास खंड छानबे के ब्लॉक मुख्यालय विजयपुर में शुक्रवार को विजयपुर निवासी ऋभू चौबे ने अपनी माता व अन्य ग्रामीणों के साथ जिला के प्रभारी मंत्री दारा सिंह की गाड़ी रोक ली। वे गुड्डू चौबे हत्याकांड की पुन: विवेचना तथा असली अपराधी को गिरफ्तार करने की मांग की और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मंत्री की गाड़ी रुक जाने पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक आदि ने पहुंच कर उनको वार्ता के लिए अलग बुलाया तो मंत्री की गाड़ी 15 मिनट बाद आगे बढ़ी। काफिले में शामिल सांसद अनुप्रिया पटेल ने कहा कि वह मामले को शासन प्रशासन तक पहुंचा कर न्याय दिलायेगीं। 29 मार्च 2019 को अष्टभुजा के पास संतोष कुमार चौबे की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने चार लोगों को जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें