फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बिजली की चपेट में आकर सब्जी विक्रेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। कछवां थाना क्षेत्र के टकटकपुर खैरा गांव में बृहस्पतिवार को सुबह अपने पालतू कुत्ते को टहलाने निकला सब्जी विक्रेता तेज गरज-चमक के साथ गिरी बिजली की चपेट में आ गया। इससे सब्जी विक्रेता की मौत हो गई।
विज्ञापन


उसका पालतू कुत्ता भी मर गया। बिजली की चपेट में आकर सब्जी विक्रेता का पुत्र भी झुलस गया। कछवां थाना क्षेत्र के टकटकपुर खैरा गांव निवासी गुलाब सोनकर (45) पुत्र पन्ना सोनकर सुबह करीब साढ़े चार बजे घर से अपने पालतू कुत्ते के साथ खेत की तरफ टहलने के लिए निकले थे। रास्ते में बिजली गिरने से वे उसकी चपेट में आ गए। बिजली की चपेट में आने से गुलाब की मौत हो गई। पालतू कुत्ता भी मर गया। गुलाब का पुत्र विकास (28) भी घर के पास बोरी में प्याज भर रहा था और बिजली की चपेट में आकर झुलस गया। गुलाब की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गुलाब सब्जी का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनसे तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कछवां थानाध्यक्ष संजीत बहादुर ने बताया कि बिजली गिरने से चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसका पुत्र झुलस गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें