फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शादी के बाद आभूषण लेकर भागी दुल्हन, कोर्ट ने किया तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शादी के 17 दिन बाद ही आभूषण लेकर फरार दुल्हन द्वारा दी जा रही धमकी पर पति द्वारा वाद दाखिल किए जाने पर विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्वनी कुमार की अदालत ने समन जारी कर आरोपी दुल्हन को 30 जून को तलब किया है।
विज्ञापन

वाराणसी जिले के रोहनिया थाना क्षेत्र के अमरा खैराचक निवासी नितिश कुमार सिंह ने न्यायालय में वाद दाखिल कर बताया कि उनकी शादी 22 फरवरी 2023 को अहरौरा थाना क्षेत्र के बरबकपुर निवासी विभा सिंह के साथ हुई थी। शादी के 17 दिन बाद 12 मार्च 2023 को विभा सिंह घर से 25 हजार रुपये नकद, अपना और मां का आभूषण लेकर फरार हो गई। इसके बाद वह फर्जी मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दे रही है। 50 लाख रुपये की मांग कर रही है। महिला के परिवार वाले भी फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। इसकी शिकायत पुलिस से की गई, परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद न्यायालय में वाद दाखिल किया गया। इस मामले में विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वाराणसी अश्वनी कुमार की अदालत ने समन जारी कर आरोपी विभा सिंह को 30 जून को तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें