विंध्याचल रेलवे स्टेशन का वंदे भारत के शुभारंभ के लिए का जायजा लेते हुए डीआरएम रजनीश अग्रवाल ।
विंध्याचल। रेलवे स्टेशन विंध्याचल पर शनिवार को वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव होगा। शुक्रवार की देर शाम इसकी तैयारी परखने के लिए डीआरएम रजनीश अग्रवाल पहुंचे। ट्रेन को बाबा विश्वनाथ, मां विंध्यवासिनी धाम, खजुराहो के धार्मिक स्थलों को बढ़ावा देने के लिए चलाया जा रहा है। स्टेशन परिसर में सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित किया गया है। शनिवार की सुबह 10 बजे प्लेटफार्म नंबर एक से बंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 02582 (बनारस-खजुराहो) वंदे भारत एक्सप्रेस में आठ कोच है। यह ट्रेन बनारस से चलकर सुबह 10 बजे विंध्याचल पहुंचेगी। दो मिनट के ठहराव के बाद प्रयागराज के छिवकी के रवाना होगी। शाम चार बजकर 25 बजे खजुराहो पहुंचेगी।