फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: थाईलैंड में छाई मिर्जापुर की वैशाली, मिसेज इंडिया माई आइडेंटिटी का जीता खिताब

Thu, 22 Dec 2022 10:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

थाईलैंड के पटाया शहर में आयोजित मिसेज इंडिया माई आइडेंटिटी 2022 के विजेता का खिताब मिर्जापुर की वैशाली वर्मा ने अपने नाम किया।
विज्ञापन
मिसेज इंडिया माय आइडेंटिटी 2022 की विजेता वैशाली वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिसेज इंडिया माई आइडेंटिटी 2022 की प्रतियोगिता का खिताब मिर्जापुर की वैशाली वर्मा ने जीता। प्रतियोगिता का आयोजन 19 दिसंबर को थाईलैंड के पटाया शहर में हुआ। इसमें 24 राज्यों से एक-एक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। मिसेज इंडिया माई आइडेंटिटी 2022 के विजेता का खिताब वैशाली वर्मा ने अपने नाम किया। निशा प्रधान दूसरे व नरपिंदर कौर तीसरे स्थान पर रहीं।

विज्ञापन


वैशाली चुनार के उस्मानपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से न्यूट्रिशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। वर्तमान समय में वह दिल्ली के अस्पताल में डायटिशियन के पद पर कार्यरत हैं। जबकि पति विनय कुशवाहा दिल्ली में ही रेलवे में कार्यरत हैं। वो चंदौली जिले के रहने वाले हैं।

वैशाली ने पति की प्रेरणा से प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर मुकाम हासिल किया है। वैशाली की माता मंजू लता सेवानिवृत्त स्टाफ नर्स हैं। वहीं पिता सुभाष चंद्र किसान हैं। नगर की बिटिया की सफलता पर स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें