फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच फरवरी को दूसरे चरण का शुरु होगा टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रथम चरण के टीकाकरण अभियान के तहत फ्रंट लाइन वर्कर्स को चार और पांच फरवरी को टीकाकरण होगा। उसमें जो टीका बचेगा उससे पांच फरवरी को दूसरे चरण के टीकाकरण का ट्रायल होगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. पीडी गुप्ता ने बताया कि प्रथम चरण के तहत 10,125 लोगों को टीका लगना है। इसमें अब तक पांच हजार 721 लोगों को टीका लग चुका है। 4,404 लोग बचे हुए है। चार और पांच फरवरी को टीका लगेगा। इसमें चार फरवरी को लगभग तीन हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। बाकी को पांच फरवरी को टीका लगेगा। जिले में अब तक दो बार में वैक्सीन आई है। प्रथम बार में 12 हजार 380 और दूसरी बार में 10 हजार 50 वैक्सीन आया है। इसमें 10 प्रतिशत वैक्सीन अधिक आई है, जो वैक्सीन बचेगी। उससे पांच फरवरी को दूसरे चरण के टीकाकारण का भी शुभारंभ होगा। इसमें फ्रंट लाइन वर्कर में शामिल पुलिसकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इस दौरान दूसरे चरण के लिए वैक्सीन आ जाएगी तो उसके लिए फ्रंट लाइन वर्कर में शामिल सभी लोगों को टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें