फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। दस वर्ष की सेवा एक ही पद पर पूर्ण करने के बाद शिक्षकों का चयन वेतन मान आदेश निर्गत करने को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि परिषदीय विद्यालयों में वर्ष 2011 में पदोन्नति प्राप्त कर चुके शिक्षकों का एक ही पद पर दस वर्ष की सेवा संतोषजनक पूर्ण होने के बाद चयन वेतन मान देय है। जनपद के विभिन्न विकास खंडों से अध्यापकों ने आवेदन जमा कर दिया है। परंतु अब तक अध्यापकों का चयन वेतन मान आदेश निर्गत नहीं किया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रभु नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष अखिलेश सिंह, मंडल मंत्री रमाकांत दूबे, मंत्री सुधीर कुमार तिवारी, जेपी सिंह, सर्वेश श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें