फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ होगी टीईटी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में 23 जनवरी को 19 केंद्रों पर 14737 परीक्षार्थी टीईटी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा कोरोना प्रोटोकॉल के तहत होगी। सभी परीक्षार्थियों से कहा गया है कि वे मास्क व सैनिटाइजर के साथ परीक्षा केंद्र में पहुंचे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कक्ष में प्रवेश करें। परीक्षा मैं एक बार पेपर लीक के मामले को देखते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरा एवं वॉइस रिकॉर्डर से लैस हैं। उनकी निगरानी में यह परीक्षा की जाएगी। साथ ही प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी इस परीक्षा की लगातार मानीटरिंग करेंगे। प्राथमिक स्तर की परीक्षा सुबह 10 बजे से साढ़े 11 बजे तक व उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दोपहर दो से साढ़े तीन बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों का प्रशासनिक अधिकारी लगातार चक्रमण व्यवस्थाओं की जांच कर रहे हैं कि सभी चीजें सुचारु रूप से काम कर रही है अथवा नहीं। यदि कहीं कोई कमी पाई जा रही है, तो उसे ठीक कराने का निर्देश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें