फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मिर्जापुर के भूपेंद्र सिंह बने प्रदेशीय वॉलीबॉल चयनकर्ता

विज्ञापन
खेल प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह। सोशल मीडिया।
विज्ञापन
अदलहाट। चुनार के मंगरहा गांव निवासी श्रीशिवाजी नेशनल इंटर कॉलेज हासीपुर के खेल प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह को डाॅ. भीम राव आंबेडकर राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान, उत्तर प्रदेश स्टेडियम अयोध्या की ओर से अंडर-14 बालिका का चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। लखनऊ स्पोर्ट कॉलेज के छात्र रहे शिक्षक भूपेंद्र सिंह वॉलीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे हैं। जो पिछले सत्र वर्ष 2024 जुलाई से मेरठ इंटर कॉलेज से स्थानांतरण के बाद श्रीशिवाजी नेशनल इंटर कॉलेज हासीपुर में खेल प्रशिक्षक के पद पर तैनात हैं। जिनके संरक्षण में अथक प्रयास से मात्र एक वर्ष में विद्यालय के नौ बच्चों ने प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सफलता का परचम लहराया है। पहली बार विद्यालय की बालिकाओं की टीम वॉलीबॉल के मंडल प्रतियोगिता में पहुंचने का गौरव हासिल किया है। इस कामयाबी पर मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन पटेल, प्रधानाचार्य विवेकानंद द्विवेदी, धर्मेंद्र सिंह, प्रकाश, प्रवीण सिंह आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें