मिर्जापुर। खुद एक प्रहर उपवास करें, लेकिन अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाएं। शिक्षा से ही बिंद समाज का उत्थान एवं विकास संभव है। ये बातें सोमवार को सिटी क्लब परिसर में अखिल भारत वर्षीय बिंंद जातीय सुधार महासभा के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शीतला प्रसाद बिंद ने कहीं।
उन्होंने समाज के लोगाें से बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाकर इंजीनियर, डाॅक्टर और अधिवक्ता बनाने पर जोर दिया। अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीएल बिंद ने कहा कि शिक्षा वह मंत्र है, जिससे किसी भी समाज का उत्थान व विकास संभव है। जिलाध्यक्ष हीरामणि बिंद ने स्थापना दिवस पर एकजुटता पर जोर दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए आभार जताया। इस दौरान विभा बिंद, उमेश बिंद, कन्हैया लाल बिंद, श्याम नारायण बिंद आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान इं. रामलौटन बिंद, विद्यासागर बिंद, डाॅ. महेश बिंद, राकेश बिंद आदि मौजूद रहे।