फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: राम जानकी आश्रम में फेंका बम, बाल-बाल बचे बाबा

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। कठिनई क्षेत्र स्थित रामजानकी अनुपम हनुमान मंदिर के बंशी बाबा के आश्रम पर रविवार को रात करीब 11 बजे अज्ञात लोगों द्वारा बम फेंककर बाबा पर हमला करने की कोशिश की गई। बम से आश्रम की दीवार क्षतिगस्त हो गई। बाबा और उनके शिष्य बाल-बाल बच गए। बाबा ने आश्रम पर बम फेंकन का आरोप लगाकर पड़री थाने में तहरीर दी है। पुलिस इस मामले में प्रथम दृष्टया संदिग्ध बताते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन

तहरीर में बंशी बाबा ने बताया है कि वे शिष्यों के साथ प्रयागराज माघ मेला में गए थे। वहां से रविवार को देर शाम कठिनई आश्रम पहुंचे। वहां रात में भोजन करने के बाद माघ मेले के बारे में आपस में चर्चा कर रहे थे। उसी दौरान रात करीब 11 बजे अचानक कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उन्हें जान से मारने का प्रयास किया गया। हमलावरों ने आश्रम पर बम फेंका। बम फटने पर भीषण आवाज हुई। इससे आश्रम में अफरा-तफरी मच गई। बम फेंके जाने की सूचना पुलिस को रात में ही दी गई। रात में पड़री पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल भी की। थानाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। पहले से ही आश्रम का विवाद चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। मामला सही मिलने पर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें