फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhar card update: दस साल से ज्यादा पुराना हो गया है आधार कार्ड तो तुरंत कराएं अपडेट,ऑनलाइन की भी है व्यवस्था

Fri, 04 Nov 2022 06:42 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

यदि किसी का आधार कार्ड 10 वर्ष या उससे अधिक पुराना हो गया है तो अपने नजदीकी केंद्र में जाकर आधार कार्ड अवश्य अपडेट कराएं। उन्होंने कहा कि लोग ऑनलाइन भी अपडेट करा सकते हैं। 
विज्ञापन
aadhar card new - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ गुरुवार को बैठक कर आधार कार्ड अपडेट करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में हुई प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि यदि किसी का आधार कार्ड 10 वर्ष या उससे अधिक पुराना हो गया है तो अपने नजदीकी केंद्र में जाकर आधार कार्ड अवश्य अपडेट कराएं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोग ऑनलाइन भी अपडेट करा सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान के दौरान जगह-जगह शिविर भी लगवाएं। ताकि ग्रामीण आधार कार्ड को अपडेट करा सकें। उन्होंने आधार कार्ड अपडेट किए जाने की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रचार प्रसार भी बल दिया।
जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी शशिकांत ने आधार अपडेट अभियान के संबंध में जिलाधिकारी को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में आधार नामांकन एवं अपडेट कराने के लिये 136 आधार नामांकन व अपडेट मशीन क्रियाशील हैं। एक माह के दौरान लगभग 10 हजार नये आधार नामांकन एवं लगभग 19 हजार आधार अपडेट किये गये हैं। बैठक में डिप्टी कलेक्टर सिद्धार्थ यादव सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें