शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्के घाट पुरानी बजाजी मोहल्ले में बीते दिनों लगी आग से झुलसे पेंटर की बुधवार की रात मंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
क्षेत्र निवासी राजेश कुमार श्रीवास्तव (55) दो भाइयों में बड़े थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। वे पेंटिंग का काम करते थे। बीते मंगलवार को देर शाम उन्होंने घर के बाहर थिनर डालकर खुद को आग लगा लिया था। लोगों ने किसी तरह से आग बुझाकर उन्हें इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया था। मंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान बुुधवार की रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर कोतवाल अरविंद मिश्रा ने बताया कि राजेश नशे के आदि था। नशे के लिए मां से पैसे मांग रहा था। नहीं देने पर खुद को आग लगा लिया था। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।