मिर्जापुर में छाए रहे बादल।
- फोटो : अमर उजाला
पानी न बरसने से खेतों में धान की नर्सरियां झुलस रही हैं। पानी के अभाव में किसान धान की रोपाई तक नहीं कर पा रहे हैं। इस मौसम धरती पर जहां हरियाली नजर आनी चाहिए वहीं सड़क से लेकर खेतों में धूल उड़ रहा है। तेज धूप के चलते दोपहर बाजारों में भी अन्य दिनों की अपेक्षा ग्राहकों की चहल -पहल कम दिखने से दुकानदार भी चिंतित नजर आ रहे। ऐसे में बिजली कटौती भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही थी।
ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक शिवमंगल सिंह ने अभी एक, दो दिनों तक मौसम इसी तरह से रहने की संभावना है। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच गरज-चमक के साथ कहीं-कही हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
खाद्य पदार्थों के 36 नमूने लिए
खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम ने गुरुवार को अभियान चलाकर दुकानों में खान-पान की सामग्री की गुणवत्ता और मिलावट की जांच की। इस दौरान खाद्य तेल आदि के 38 नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेश नरायन झा के नेतृत्व में नगर और आसपास के क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने 36 नमूने लिए गए। इसमें खाद्य तेल के 28 नमूने लिए गए। इसके इलावा खोवा, पनीर, बर्फी व दूध के नमूने लिए गए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश मौर्य, रविशेखर कुशवाहा, संदीप कुगार श्रीवास्तव, ओंकार नाथ यादव और विवेक कुमार मौर्य शामिल थे।