फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result: फेल होने पर छात्र ने चुना माैत का रास्ता, भाई को बचाने दाैड़ी बहन; तब तक हो चुकी थी देर

Fri, 25 Apr 2025 07:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

छात्र अपनी बहन के यहां रहकर पढ़ाई करता था। परीक्षा परिणाम आते ही उसकी बहन से उसे डांट दिया था। बताया गया कि छात्र घर से चिल्लाते हुए गंगा की तरफ भाग निकला था। उसके पीछे उसकी बहन भी बस से पहुंची लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
ध्रुव यादव की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाई स्कूल में फेल होने पर परिजन की डांट के बाद मिर्जापुर-औराई मार्ग स्थित शास्त्री पुल पर शुक्रवार की शाम पहुंचे छात्र ने गंगा नदी में छलांग लगा दिया। सूचना पर कटरा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस गोताखोरों की मदद से खोजबीन में जुटी है। खबर लिखे जाने तक उसकी लाश नहीं मिली थी।

विज्ञापन




भदोही जिले के खम्हरिया निवासी ध्रुव यादव (17) पुत्र अशोक यादव अपनी बहन के यहां जयरामपुर (भदोही) में रह पढ़ाई कर रहा था। छात्र हाई स्कूल की परीक्षा में फेल होने पर वह बहन के घर पहुंचा। फेल होने पर बहन ने डांटा तो वह घर से गंगा नदी में कूद जाने की बात कहकर निकल गया। 
विज्ञापन


ऑटो में बैठकर वह शास्त्री पुल पर पहुंचा। राहगीरों के अनुसार, वह ऑटो में बैठकर आया था। अपना चप्पल सड़क के किनारे उतारा। जब तक लोग समझ पाए तब तक उसने शास्त्री पूल से गंगा में छलांग लगा दिया।
विज्ञापन


पीछे से उसकी बहन भी बस से आई। उसने भाई का चप्पल देखकर पहचान किया। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोर की मदद से खोजने में लगी रही। कटरा कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि हाई स्कूल में फेल होने पर गंगा में लगाई छलांग। गोताखोरों की मदद से खोजबीन की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें